news-details

सरदार पटेल की जयंती पर निकलेगी तिरंगा यात्रा

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, कानपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती को कुर्मी परिवार समागम राष्ट्रीय एकता पर्व के रूप में मनाएगा। बर्रा-2 स्थित सचान चौराहे पर उनकी प्रतिमा को फूलों से सजाकर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष सचान और सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह सचान ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे सैकड़ों लोग बर्रा बाईपास से सचान चौराहे तक तिरंगा लेकर यात्रा निकालेंगे। देशभक्ति के नारों के साथ एकता और भाईचारे का संदेश दिया जाएगा। इसके बाद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 51 किलो लड्डुओं से तैयार विशेष केक काटा जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित भी किया जाएगा।