news-details

सरकारी योजनाओं का दिलाएं महिलाओं को लाभःअर्चना

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ बाँदा। उत्तर प्रदेेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना पटेल ने आज सर्किट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई करते हुए घरेलू हिंसा, बालश्रम, दहेज उत्पीडन, बाल विवाह आदि से सम्बन्धित महिलाओें की समस्याओं को गहनता से सुनते हुए, प्रकरणों का निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को दिये। इसके उपरान्त उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय महोखर का निरीक्षण किया।   उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में महिलाओं के हितों का ध्यान रखते हुए प्राथमिकता पर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने महिला जनसुनवाई में पीडित महिलाओं को आर्थिक सहायता दिलाये जाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि दहेज एवं घरेलू हिंसा व अन्य प्रकरणों से सम्बन्धित उत्पीडित महिलाओं की गम्भीरता पूर्वक पूरी समस्या को सुनते हुए उनकी समस्याओं का निराकरण शीघ्र करायें।
सर्किट हाउस में आयोजित महिला जनसुनवाई में उन्होंने अनीता देवी निवासी जरैली कोठी द्वारा जमीन की पैमाइश सम्बन्धी विवाद के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर उन्होंने कार्यवाही करते हुए उप जिलाधिकारी सदर को पैमाइश कराकर प्रकरण का निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये। एक अन्य महिला फरियादी द्वारा उसके ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा परेशान किये जाने की शिकायत पर पुलिस विभाग को कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने महिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं के जो प्रार्थना पत्र प्राप्त होते हैं, उनका अभिलेखीकरण कर एक सप्ताह के अन्दर निस्तारण किया जाए। इसके उपरान्त उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय महोखर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने बालिकाओं के अध्ययन कक्ष, विश्राम कक्ष, भोजनालय एवं ड्रामेट्री आदि का निरीक्षण करते हुए विद्यालय में साफ-सफाई रखे जाने तथा गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए कूलर एवं पंखे की और समुचित व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने छात्राओं को निर्धारित मीनू के अनुसार गुणवत्तायुक्त भोजन उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता के सम्बन्ध में भी जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश उपस्थित वार्डेन एवं अध्यापिकाओं को दिये। महिला जनसुनवाई में अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज, क्षेत्राधिकारी पुलिस, महिला थानाध्यक्ष मोनी निषाद, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती मीनू सिंह, जिला सूचना अधिकारी श्री राम जी दुबे, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।