
*तीन दिवसीय जनकल्याण कार्यक्रम के तहत शिक्षा और आंगनवाड़ी विभाग में किया प्रस्तुतीकरण*
पारदर्शी विकास ब्यूरो देवरिया देसही विकास खंड में खंड विकास अधिकारी ने ब्लॉक तीन दिवसीय जन कल्याण कार्यक्रम के तहत तीसरे दिन सोमवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय के प्रांगण में शिक्षा और बाल विकास परियोजना विभाग के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल मिश्रा,सीडीपीओ बिंदु यादव के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। आंगनवाड़ी सहायिका सरोज शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। कंपोजिट विद्यालय हरैया बसंतपुर के बच्चियों के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। उपस्थित अधिकारियों और विभागों के द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरैया बसंतपुर, प्राथमिक विद्यालय बैजुटोला के द्वारा लगाए गए टीएलएम स्टाल का निरीक्षण किया गया। गोद भराई व अन्नप्राशन कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल मिश्रा, सीडीपीओ बिंदु यादव, सुपरवाइजर पुष्पांजलि सिंह, अजीत कुमार सिंह ने विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन धनंजय कुमार पाठक के द्वारा किया गया। इस अवसर पर एआरपी प्रवीण मणि त्रिपाठी, राम बहादुर सिंह, त्रियुगी प्रसाद, महफूजुर रहमान, अंकिता सिंह, सुमन सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, शैलेश तिवारी, धर्मराज यादव,विजय सिंह, ओम प्रकाश राव राजेश सिंह अन्य सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।