news-details

सरकारी स्कूल में बच्चों से मारपीट के आरोप

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ उन्नाव। पुरवा तहसील क्षेत्र के मदारपुर जूनियर स्कूल में हेडमास्टर अनामिका पर बच्चों के साथ कथित मारपीट और डराने-धमकाने के गंभीर आरोप लगे हैं। कई बच्चे अपने अभिभावकों के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे और लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।बच्चों और अभिभावकों का आरोप है कि हेडमास्टर द्वारा गुड मॉर्निंग न बोलने, स्कूल की गाड़ी न धोने और टॉयलेट साफ न करने जैसी बातों को लेकर बच्चों के साथ कथित रूप से मारपीट की जाती थी। आरोप है कि बच्चों में डर का माहौल बनाया गया। इस बीच शिक्षिका द्वारा एक बच्चे को कथित तौर पर धमकाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।शिकायत मिलने के बाद एसडीएम दिग्विजय सिंह ने बच्चों और उनके अभिभावकों से पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने मामले की जांच कर आरोप सही पाए जाने पर हेडमास्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, वायरल वीडियो सामने आने के बाद स्कूल में बच्चों के साथ कथित व्यवहार को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।