news-details

सरकार बेरोजगारी, शिक्षा पर भी ध्यान दें: नसीम सोलंकी

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Kanpur

लोकसभा में पेश महिला आरक्षण बिल को लेकर सीसामऊ विधानसभा से समाजवादी पार्टी की विधायक नसीम सोलंकी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए।नसीम सोलंकी ने कहा कि महिला होने के नाते वह इस बिल का स्वागत करती हैं। उनके अनुसार, देश में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना समय की जरूरत है, लेकिन इसके साथ ही सरकार को शिक्षा, बेरोजगारी और स्वास्थ्य जैसे अहम मुद्दों पर भी गंभीरता से काम करना चाहिए।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा महिलाओं को सम्मान दिया है और उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास किया है। लोकसभा में पार्टी नेतृत्व द्वारा भी जनता से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए गए हैं।उपचुनाव के दौरान हुई हिंसा पर चिंता जताते हुए सोलंकी ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया शांतिपूर्ण होनी चाहिए। लाठी-डंडे जैसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए और संविधान में मिले अधिकार सभी को समान रूप से मिलने चाहिए।उन्होंने जोर देकर कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में अवसर देना जरूरी है, तभी समाज और देश का संतुलित विकास संभव हो सकेगा।