
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र के एक सर्राफा व्यवसायी ने स्थानीय माफिया पर 18 लाख रुपये की रंगदारी वसूलने और दोबारा 40 लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।वीरसिंहपुर निवासी व्यवसायी जयप्रकाश सोनी का आरोप है कि आरोपी ने पिछले एक वर्ष में डरा-धमकाकर उनसे 18 लाख रुपये वसूले। पैसे वापस मांगने पर पहले समझौता हुआ, लेकिन न रकम लौटाई गई और न ही तय जमीन का बैनामा किया गया।व्यवसायी का आरोप है कि अब आरोपी और उसके सहयोगी 40 लाख रुपये की अतिरिक्त रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक प्रेम नारायण राजपूत को सौंप दी है।