
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। मोहनगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में खेत में काम कर रहे किसान की संदिग्ध सर्पदंश से मौत हो गई। परिजन गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान पुत्ती लाल उर्फ रामनाथ निवासी शिवपुर मजरे भदमर के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मोहनगंज प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सर्पदंश का प्रतीत हो रहा है। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी।