
पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर।
पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट और मानवीय कार्य करने वाले यूपी-112 के पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान विभिन्न घटनाओं में त्वरित सहायता और जिम्मेदारी निभाने के लिए दिया गया।यूपी-112 टीम ने हाल ही में कई महत्वपूर्ण मामलों में सक्रिय भूमिका निभाई। एक मामले में सात वर्षीय बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया गया। वहीं सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने में मदद की गई।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इन पुलिसकर्मियों ने संवेदनशीलता, तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देकर पुलिस विभाग की सकारात्मक छवि को मजबूत किया है। ऐसे कार्यों से आमजन का पुलिस पर विश्वास बढ़ता है।सम्मानित कर्मियों में होमगार्ड इस्माइल, आरक्षी विकास कुमार, संजीश कुमार, सत्यप्रकाश, आसिफ शेख, मोहम्मद फिरोज, रणवीर और मुख्य आरक्षी अतुल कुमार शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने सभी को भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।