news-details

सपा विधायक के फ्लैट से लाखों का सामान चोरी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। मध्य से सपा विधायक रविदास मल्होत्रा के विधायक निवास स्थित फ्लैट से लाखों रुपये का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। विधायक ने सोशल मीडिया का काम देखने वाले युवक अरिहंत जैन पर आईफोन-17 और दो कंप्यूटर लेकर फरार होने का आरोप लगाया है।विधायक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अरिहंत सोशल मीडिया संचालन का काम करता था। उसके कहने पर हाई क्वालिटी कंप्यूटर, लैपटॉप और आईफोन उपलब्ध कराया गया था। रहने के लिए फ्लैट नंबर-32 भी दिया गया था।आरोप है कि गुरुवार-शुक्रवार की रात अरिहंत बिना बताए गायब हो गया। शक होने पर फ्लैट की जांच की गई तो वहां से दो कंप्यूटर और आईफोन गायब मिले।सीसीटीवी फुटेज में देर रात एक कार विधायक निवास पहुंचती दिखाई दी। उसमें आए दो युवक अरिहंत के साथ कमरे से सामान निकालकर गाड़ी में रखते नजर आए। इस दौरान बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया गया।हुसैनगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।