news-details

सपा ने धूमधाम से मनाई अहिल्याबाई होलकर जयंती

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय में रविवार को भारतीय इतिहास की महान शासिका राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष इदरीश खान की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर एक न्यायप्रिय, लोककल्याणकारी और कुशल शासक थीं, जिन्होंने अपने शासनकाल में धर्म, संस्कृति और विकास को साथ लेकर चलने का कार्य किया। उन्होंने मंदिरों, घाटों, कुओं, धर्मशालाओं और सार्वजनिक निर्माण कार्यों के माध्यम से जनहित में ऐतिहासिक योगदान दिया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन त्याग, सादगी और जनसेवा की प्रेरणा देता है। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं और युवाओं को उनके जीवन से सीख लेकर सेवा और सद्भाव के मार्ग पर चलना चाहिए।इस मौके पर कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे और जयंती कार्यक्रम को सफल बनाया।