
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। मोहनलालगंज तहसील परिसर में सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और बिजली संकट को लेकर प्रदर्शन किया। इससे पहले सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में महंगाई बढ़ रही है, किसानों को खाद-बीज की परेशानी हो रही है और कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है।प्रदर्शन में मोहनलालगंज सांसद आरके चौधरी, पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर पार्टी आगे भी आवाज उठाती रहेगी।