
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कड़ी धूप के बीच अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। कई कार्यकर्ता बैलगाड़ी पर सवार होकर नारेबाजी करते हुए कैसरबाग स्थित पार्टी कार्यालय से जिला कलेक्ट्रेट तक पहुंचे।प्रदर्शन में सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा, लोहिया वाहिनी, यूथ ब्रिगेड और समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।सपा नेता अनीस राजा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने के कारण लोग परेशान हैं और इसी वजह से बैलगाड़ी से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विकास के नाम पर विनाश की ओर जा रही है।वहीं सपा नेता राम सिंह राणा ने कहा कि महंगाई से आम जनता और किसान-मजदूर परेशान हैं। उन्होंने सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जनता की समस्याओं को उठाने की बात कही।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार को आम जनता की परेशानियों पर ध्यान देना चाहिए।