news-details

सपा की पीडीए परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी बन गई है: मंत्री

You can share this post!


उद्योग की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा यूपी

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी शुक्रवार को कानपुर दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने कानपुर–बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के बड़े भाई के तेरहवीं संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने उद्योग एवं उद्यम निदेशालय का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की जिसमें एमएसएमई और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लगातार लोगों तक पहुंचाया जा रहा है और उत्तर प्रदेश में 90 लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयां संचालित हैं जिनसे करोड़ों लोगों को रोजगार मिल रहा है, साथ ही सरकार का फोकस रोजगार, स्वरोजगार और औद्योगिक विकास को और तेज करना है। उन्होंने कहा कि यूपी तेजी से औद्योगिक विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और निवेश व रोजगार बढ़ाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। बैठक में उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान मंत्री ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि पीडीए अब “परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी” बनकर रह गई है और आरोप लगाया कि सपा की राजनीति परिवार तक सीमित रही है जबकि भाजपा “सबका साथ, सबका विकास” की नीति पर काम कर रही है। वहीं श्रमिकों के विरोध और प्रदर्शन के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार श्रमिकों की समस्याओं को गंभीरता से ले रही है और बातचीत के जरिए समाधान निकाला जा रहा है, जबकि कुछ लोग नकारात्मक एजेंडा चलाकर लोगों को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं।

सरकार श्रमिकों के मुद्दों को गंभीरता से ले रही है। कुछ लोग निगेटिव एजेंडा चलाकर श्रमिकों को भड़काने का काम कर रहे हैं। “हम लगातार श्रमिकों के संपर्क में हैं। विभाग भी उनसे बातचीत कर रहा है। उनकी समस्याओं और मांगों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है और सहमति के आधार पर समाधान निकाला जाएगा।-मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी