news-details

सपाईयों ने धूमधाम से मनाई अहिल्याबाई होल्कर की जयंती

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। समाजवादी पार्टी कार्यालय बिजलीखेड़ा में अहिल्याबाई होल्कर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष मसूदन कुशवाहा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ बाला पाल उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला।वक्ताओं ने उन्हें महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बताते हुए उनके द्वारा किए गए धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार और जनकल्याणकारी कार्यों को याद किया। कार्यक्रम का संचालन नंदकिशोर यादव ने किया।