news-details

सपा-बीजेपी के बीच बढ़ा होर्डिंग वार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ। समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच होर्डिंग वार लगातार तेज होता जा रहा है। बुधवार को समाजवादी पार्टी मुख्यालय के बाहर एक नया होर्डिंग लगाया गया, जिसमें भाजपा सरकार और सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साधा गया। यह होर्डिंग सपा युवजन सभा के उपाध्यक्ष पंकज राजभर की ओर से लगवाई गई है।होर्डिंग में वर्ष 2024 से 2026 के बीच राजभर समाज के लोगों की कथित हत्याओं का उल्लेख करते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए गए हैं। इसमें वाराणसी, बलिया, गाजीपुर, मऊ, जौनपुर, बाराबंकी और संत कबीर नगर समेत कई जिलों की घटनाओं का जिक्र किया गया है। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में राजभर समाज सुरक्षित नहीं है और सरकार समाज के हितों की अनदेखी कर रही है।पंकज राजभर ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार में शामिल होने के बावजूद ओमप्रकाश राजभर अपने समाज के लोगों की सुरक्षा और विकास के लिए कोई ठोस काम नहीं कर पाए हैं। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी ही पीडीए और राजभर समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है।दरअसल, यह विवाद उस समय और बढ़ गया जब हाल ही में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने ऑटो चलाते हुए अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी। इसके बाद सपा समर्थकों और सुभासपा नेताओं के बीच सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी शुरू हो गई।