news-details

समय से आफिस नहीं पहुंच रहे विकास भवन के अधिकारी/कर्मचारी

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Amethi

विकास भवन में स्थित कार्यालयों में अधिकारी और कर्मचारी समय से आफिस नहीं आ रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी के निरीक्षण में आधा दर्जन से अधिक अधिकारी, इंजीनियर और कार्मिक अनुपस्थित पाए गए हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकांश कार्यालयों में अभिलेखों का रखरखाव ठीक नहीं मिला। पटल सहायकों की मेज़ पर नाम पट्टिका नहीं मिली। कार्मिक आई डी भी धारण करके नहीं आए थे।
 सी डी ओ ने छः अधिकारियों और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
 सी डी ओ ने लघु सिंचाई विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, डी पी आर ओ आफिस, मत्स्य विभाग कार्यालय, युवा कल्याण विभाग, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी , मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सबसे अधिक खराब स्थिति मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय की मिली।
 निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने पर अधिशासी अभियंता इंजीनियर हरिओम, वित्त एवं लेखाधिकारी रवीन्द्र कुमार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्ना लाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ सहायक जमील कादरी  और अशोक कुमार का 25मार्च का वेतन रोक दिया है।अवर अभियंता सुश्री मीनाक्षी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

You can share this post!

Wonderful Outdoors Experience: Eagle Spotting in Alaska

The only thing that overcomes hard luck is hard work

Leave Comments