
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। संत निरंकारी सत्संग भवन में हृदय सम्राट बाबा हरदेव सिंह जी की स्मृति में समर्पण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करनाल से आए केंद्रीय ज्ञान प्रचारक की उपस्थिति रही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सत्संग के बाद सभी ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम में बाबा हरदेव सिंह जी के जीवन, सेवा और मानवता के संदेशों को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उनका पूरा जीवन मानव सेवा, प्रेम और समर्पण का उदाहरण रहा है। सत्संग में श्रद्धालुओं को बताया गया कि सच्ची भक्ति केवल शब्दों में नहीं, बल्कि कर्म और व्यवहार में झलकनी चाहिए।इस दौरान आध्यात्मिक वातावरण में भजन, विचार और प्रवचनों के माध्यम से लोगों को सेवा, सद्भाव और मानवता का संदेश दिया गया। आयोजन में कहा गया कि बाबा जी की शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम का समापन सामूहिक लंगर प्रसाद वितरण के साथ हुआ।