
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। परिषदीय विद्यालयों में भारतीय भाषा ग्रीष्म कालीन समर कैंपों का आयोजन जारी है। पहले दिन समर कैंप में बच्चों को भारतीय भाषाओं के बारे में जानकारी दी गई। गुरुवार को दूसरे दिन की गतिविधियां वर्चुअल सिटी टूर, वास्तविक जीवन में बातचीत का अभ्यास,बाजार में खरीदारी करना और मोल भाव और यातायात के नियमों के बारे में समझ पर आधारित रहीं।रोल प्ले किए गए।कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम में बच्चों ने बाजार में खरीदारी का रोल प्ले किया। दुकानें लगाईं, शिक्षकों ने भी बच्चों के साथ खरीदारी की।बालिकाओं ने रंगोली बनाई।इस रोल प्ले के बाद बच्चों ने यातायात के नियमों की जानकारी के लिए पोस्टर तैयार किए।एल बी डी लैब में तकनीकी अनुदेशक स्नेहा शुक्ला ने बच्चों को यातायात के नियमों की जानकारी दी।इं प्र अ संजीव कुमार, संकुल शिक्षक देवांशु सिंह, अवनीश कुमार वर्मा, विजय प्रताप यादव, गणेश शर्मा, लालती, शिवकरन गुप्ता के साथ रसोईया रिपु मौर्य ने भी बच्चों की बाजार में खरीदारी की।उच्च प्राथमिक विद्यालय सोनारी में बच्चों के बीच बर्चुअल सिटी गतिविधि कराई गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय कस्तूरीपुर में बच्चों ने यातायात के नियमों और सड़क सुरक्षा आधारित पोस्टर तैयार किए।पी एम श्री विद्यालय सवनगी में दुकानदार और ग्राहक से बातचीत की गतिविधि कराई गई।उच्च प्राथमिक विद्यालय भादर द्वितीय, कम्पोजिट विद्यालय नेवढ़िया, कम्पोजिट विद्यालय हारीपुर आदि स्कूलों में भी समर कैंप की गतिविधियों का आयोजन किया गया।