news-details

समाधान दिवस में सीओ ने सुनी फरियाद

You can share this post!

 


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। कोतवाली में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्रा और कोतवाली प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। जमीन विवाद, कब्जे, पैमाइश समेत अन्य राजस्व संबंधी मामलों को लेकर लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने शिकायतों को सुनकर संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। मौके पर कानूनगो, लेखपाल और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।हालांकि, समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग का कोई उच्च अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं दिखाई दिया, जिससे फरियादियों को अपनी समस्याएं उच्चाधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर नहीं मिल सका। मौजूद अधिकारियों ने लंबित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई और शिकायतों के जल्द निस्तारण का भरोसा दिलाया।