news-details

समाधान दिवस में एसपी ने सुनी फरियाद

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। शनिवार को जामो थाने में आयोजित समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक सरवन टी. ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामलों की जानकारी लेते हुए प्रत्येक शिकायत की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भूमि विवाद, आपसी विवाद सहित अन्य मामलों में दोनों पक्षों को सुनकर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने जरूरत पड़ने पर मौके पर जाकर जांच करने और शिकायतकर्ता को कार्रवाई की जानकारी देने के निर्देश दिए। इस दौरान थाने के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।