news-details

समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं शिकायतें

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। जिले की चारों तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 165 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 17 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। तहसील तिलोई में जिलाधिकारी संजय चौहान ने जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।तिलोई तहसील में 67 शिकायतों में 8, गौरीगंज में 58 में 5, अमेठी में 24 में 1 और मुसाफिरखाना में 17 शिकायतों में 3 मामलों का निस्तारण किया गया।डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कार्यालय में जनसुनवाई कर समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। इस दौरान एसडीएम तिलोई पूर्णिमा श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।