news-details

सम्पूर्ण समाधान दिवस की शिकायतों में गौरीगंज तहसील सबसे ऊपर

You can share this post!

 


तालाब खाते की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप 

पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। सोमवार को जिले की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 159शिकायतें प्राप्त हुईं।नौ‌ मामले जनसुनवाई के दौरान निस्तारित किए गए। शिकायतों की संख्या के मामले में गौरीगंज तहसील इस बार भी सबसे ऊपर रही। यहां 70प्रार्थना पत्र रजिस्टर किए गए हैं।अमेठी में मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने जनसुनवाई की। यहां कुल38फरियादी आए। एक मामले का निस्तारण हुआ है। गौरीगंज में कुल 70प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं, पांच दिवस के दौरान निस्तारित किए गए हैं। पिछले सम्पूर्ण समाधान दिवस में यहां सौ मामले रजिस्टर किए गए थे।मुसाफिरखाना में 23और तिलोई में 28प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। पिछले समाधान दिवस में मुसाफिरखाना में 34और तिलोई में 29दर्खास्तें प्राप्त हुईं थीं।कमासिन के फतेहबहादुर पासी ने गांव के एक व्यक्ति द्वारा उसकी खाते की जमीन के साथ तालाब खाते की जमीन पर अवैध कब्जा कर खेती करने की शिकायत डीएम और मुख्यमंत्री से की है।फतेहबहादुर ने बताया कि उसने पहले भी प्रार्थना पत्र दिया था। राजस्व निरीक्षक और लेखपाल ने झूठी रिपोर्ट लगाकर दर्खास्त को‌ वापस कर दिया।

 

माननीय मुख्यमंत्री ने जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए हैं। किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं है।जो भी अधिकारी/कर्मचारी लापरवाही करेंगे उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।-पूजा साहू