news-details

सम्मानित किए गए सामाजिक कार्यकर्ता

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।  सिरमौर बुद्ध विहार गंगौली, सोइया की बुद्ध पूर्णिमा पर्व आयोजन समिति के बौद्ध धम्म की शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार और पालि भाषा के विकास के लिए काम करने वाले बौद्धाचार्यों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। आयोजन समिति की ओर से संयोजक बेचू मंत्री, संजय कुमार शास्त्री,सह-संयोजक छोटे लाल,अलगू राम , डॉ नन्हे लाल, रामदेव लहरी, अमृत लाल, किशुन पाल,राम प्रताप बौद्ध, ललित कुमार, दीपा बौद्ध, कर्मपती, सुमित्रा आदि ने विश्व बौद्ध संघ के राष्ट्रीय संरक्षक आर सी बौद्ध, राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य शकुंतला भारती, बौद्धाचार्य वैरागी राम भारती, डॉ प्रेमसागर , ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप यादव, लालजी विश्वकर्मा ,ओम प्रकाश यादव आदि को सम्मानित किया। बामसेफ के पूर्व विधानसभा संयोजक राम चन्द्र बौद्ध ,विधानसभा संयोजक,  चंद्र बौद्ध, प्रदीप भारती, अशोक भारती, गुलशन,करन‌ कुमार आदि मौजूद रहे।