news-details

सलेमपुर में कांग्रेस का सरकार पर तीखा हमला

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो,सलेमपुर, देवरिया। कांग्रेस पार्टी ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बिजली संकट जैसे मुद्दों पर जमकर हमला बोला है। रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बड़े-बड़े वादों के सहारे सत्ता में आई सरकार अब हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है और जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है।कांग्रेस नेताओं ने घोषणा की कि आगामी 26 मई को सलेमपुर तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा जाएगा।प्रेस वार्ता में नेताओं ने कहा कि चुनाव के दौरान दो करोड़ रोजगार, काला धन वापस लाने और हर खाते में 15 लाख रुपये भेजने जैसे वादे किए गए थे, लेकिन आज देश का युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है। वहीं महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और बिजली के बढ़ते दामों ने गरीब और मध्यम वर्ग का जीना मुश्किल कर दिया है। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोगों की परेशानियां चरम पर पहुंच गई हैं।शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेताओं ने विभिन्न भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक को सरकार की बड़ी नाकामी बताया। उनका कहना था कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जबकि सरकार सिर्फ प्रचार में व्यस्त है।कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है और विरोध की आवाज को दबाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जनता की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक तथा उग्र रूप दिया जाएगा।