news-details

सलेमपुर जीआरपी की तत्परता से यात्री को मिला खोया मोबाइल

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो देवरिया। यात्रियों की सुरक्षा और सहायता के प्रति सजग सलेमपुर जीआरपी ने एक बार फिर अपनी तत्परता का परिचय दिया है। लखनऊ से भटनी आ रहे एक यात्री का खोया मोबाइल फोन जीआरपी की सक्रियता के चलते सुरक्षित वापस मिल गया।जानकारी के अनुसार, सिवान जनपद के सदरपुर निवासी कृष्ण कुमार पुत्र ओमप्रकाश शाह कृषक एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान उनका मोबाइल फोन ट्रेन की एक बोगी में छूट गया। ट्रेन से उतरने के बाद जब उन्हें मोबाइल गुम होने का एहसास हुआ तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना जीआरपी भटनी को दी।सूचना मिलते ही सलेमपुर जीआरपी के कांस्टेबल प्रदीप कुमार ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल फोन को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया और संबंधित यात्री से संपर्क स्थापित किया। इसके बाद यात्री को जीआरपी सहायता केंद्र सलेमपुर बुलाया गया, जहां आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद मोबाइल उसके वास्तविक स्वामी को सौंप दिया गया।अपना खोया मोबाइल वापस पाकर यात्री ने सलेमपुर जीआरपी एवं कांस्टेबल प्रदीप कुमार का हृदय से आभार व्यक्त किया। जीआरपी की इस सराहनीय कार्यशैली की यात्रियों और स्थानीय लोगों द्वारा खूब प्रशंसा की जा रही है।