
पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति की महिला शाखा तुलसी सखी ग्रुप ने पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से जीवनधारा पौधारोपण अभियान के तहत फूलमती मंदिर पर 101 बेलपत्र के पौधों का निःशुल्क वितरण किया। बुधवार शाम आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं, राहगीरों और दुकानदारों को पौधे बांटे गए।शाखा अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई ने बताया कि संगठन ने 5100 पौधे वितरित करने का लक्ष्य रखा है। अभियान के अंतर्गत तुलसी, शमी, बेलपत्र और हरसिंगार के पौधों का लगातार निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। उद्देश्य प्रत्येक घर तक ऑक्सीजन देने वाले और औषधीय महत्व के पौधे पहुंचाना है।प्रभारी बबिता ने बताया कि बेलपत्र का धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व है। भगवान शिव को प्रिय बेलपत्र के तीन पत्तों को ब्रह्मा, विष्णु और महेश का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने कहा कि लोगों की मांग के अनुसार पसंदीदा पौधों का वितरण अभियान आगे भी जारी रहेगा।कार्यक्रम में प्रीती पोरवाल, मंजू गुप्ता, शशि शुक्ला, राखी गुप्ता, मधु बिश्नोई, उषा सोनी, मिथिलेश, दामिनी गुप्ता, सुनीला गुप्ता, अनुराधा यादव, पूजा पोरवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं।