
पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। जनपद में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सेवरही पुलिस ने एक सक्रिय चोरी के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की नकदी, मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त सामग्री और एक वैगनार कार भी बरामद की है।पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयंत यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 22 अप्रैल 2026 को थाना सेवरही पर दर्ज मुकदमा संख्या 83/2026 के अनावरण के दौरान पुलिस टीम ने चारों अभियुक्तों को दबोच लिया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रौशन कुमार साहनी, मनोज कुमार साहनी, रमेश साहनी और रवि पासवान के रूप में हुई है, जो सभी बिहार के पूर्वी चंपारण जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं। पूछताछ में गिरोह द्वारा क्षेत्र में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात सामने आने की संभावना जताई जा रही है।बरामदगी में शामिल:₹5550 की नकदी,कुल 5 मोबाइल फोन (जिसमें एक चोरी का)घटना में प्रयुक्त कागज की गड्डी,वैगनार कार (BR06AP3429)।पुलिस के अनुसार, गिरोह सुनियोजित तरीके से वारदातों को अंजाम देता था और भागने के लिए कार का इस्तेमाल करता था। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और उनसे पूछताछ के आधार पर अन्य मामलों के खुलासे की भी संभावना है।इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह समेत थाना सेवरही की पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।कुशीनगर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास और मजबूत हुआ है।