news-details

सहकर्मी पर छेड़खानी और ब्लैकमेलिंग का आरोप

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर
एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत महिला जूनियर असिस्टेंट ने अपने सहकर्मी पर छेड़खानी, निजता भंग करने और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर बन्धुआकला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।आरोप है कि आरोपी लंबे समय से महिला को परेशान कर रहा था और कार्यालय में अनुचित व्यवहार करता था। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने ऑफिस के कंप्यूटर पर लॉग-इन व्हाट्सएप का दुरुपयोग कर निजी चैट और तस्वीरें देखीं तथा उनका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया।महिला का आरोप है कि आरोपी ने निजी जानकारी सार्वजनिक करने की धमकी देकर पैसे और अन्य दबाव बनाए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच पुलिस अधिकारी को सौंपी गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।