news-details

सहकारिता से जुड़ें किसान, पाएं सस्ता ऋण और उर्वरक सुविधा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर नगर। सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिले में 29 जून से 6 जुलाई तक सहकारिता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान किसानों को सहकारी समितियों से जोड़ने के लिए विशेष सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के तहत जनपद की सहकारी समितियों, मत्स्य सहकारी समितियों और डेयरी सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को सहकारिता विभाग की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। किसानों को समितियों से जुड़कर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है।सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता आर.के. प्रभाकर ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में सहकारी समितियों की सदस्यता लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सहकारिता से जुड़ने के बाद किसान विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को कम ब्याज दर पर ऋण, निर्धारित दरों पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। सहकारिता सप्ताह के दौरान समितियों में किसानों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।उन्होंने किसानों से अपने नजदीकी सहकारी समिति से संपर्क कर सदस्यता ग्रहण करने और सहकारिता विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।