
पारदर्शी विकास ब्यूरो देवरिया
देवरिया, नौतन हथियागढ़। पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ में सहकारी समिति बी पैक्स गोदाम पर किसानों के लिए खाद की पर्याप्त स्टॉक गोदाम में यूरिया और डीएपी खाद सरकार द्वारा समय से उपलब्ध कराई गई है। आपको बता दे कि बरसात के सीजन में धान गन्ना समेत अन्य फसलों के लिए खाद की बढ़ती मांग को देखते हुए प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के निर्देश पर प्रदेश के किसान बंधुओं के लिए बहु उद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति बी पैक्स लिमिटेड को निर्देश दिया गया है इसी क्रम में नौतन हथियागढ़ स्थित सहकारी समिति गोदाम पर भी पर्याप्त मात्रा में किसानों को मिल रहा है इस संदर्भ
में सहकारी समिति (बी पैक्स )सचिव गुलाब यादव ने बताया कि गोदाम में सरकार द्वारा यूरिया और डीएपी का पर्याप्त किसानों को खाद रखा गया है किसान बंधुओं को सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही यूरिया और डीएपी खाद दिया जा रहा है।
किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए खाद वितरण की व्यवस्था आधार कार्ड के माध्यम से और खतौनी/फार्म रजिस्ट्री के आधार पर उनके खेत के रकबे के अनुसार समय से खाद मिल रहा है जाएगा। नौतन में करीबी दर्जनों गांवों के किसानों को खाद वितरण किया जा रहा है।