
पारदर्शी विकास ब्यूरो, कुशीनगर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर द्वारा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के तहत जारी की गई संगठनात्मक सूची में कुशीनगर के जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें 335 रामकोला विधानसभा क्षेत्र का चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।पार्टी नेतृत्व द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी को संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, मेहनत और समर्पण का सम्मान माना जा रहा है। गुड्डू राजभर लंबे समय से जिले में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं।उनकी नियुक्ति की सूचना मिलते ही जिले के सुभासपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में रामकोला विधानसभा क्षेत्र में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी को चुनावी लाभ मिलेगा।गुड्डू राजभर ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से रामकोला विधानसभा क्षेत्र में सुभासपा को नई मजबूती मिलेगी।