news-details

सगुन आटो गैरेज पर विधायक ने महिलाओं को बांटे इंडक्शन चूल्हे

You can share this post!

 

समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहयोग और सम्मान के साथ सहायता पहुंचाना हमारा मकसद:अंकिता प्रजापति

पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी।  पन्द्रह दिन के भीतर दूसरी बार कार्यक्रम आयोजित करके महाराजी देवी जनकल्याण समिति की ओर से विधायक महाराजी प्रजापति और समाजसेवी गुड्डा देवी ने एक हजार के आसपास संख्या में महिलाओं को इलेक्ट्रिक इंडक्शन चूल्हे वितरित किए। कार्यक्रम गुड्डा देवी के प्रतिष्ठान सगुन आटो गैरेज के परिसर में आयोजित किया गया। लाभार्थियों में गुड्डा देवी के समर्थक परिवारों की  महिलाएं सबसे अधिक रहीं। वितरण में पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति और महाराजी प्रजापति के पुत्र अनुराग प्रजापति, अरूण प्रजापति, अशोक यादव समिति की अध्यक्ष अंकिता प्रजापति, सचिव सुधा प्रजापति, उपाध्यक्ष सरिता सिंह आदि ने महिलाओं को इंडक्शन चूल्हे वितरित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति की अध्यक्ष  अंकिता प्रजापति ने कहा कि "समाज की वास्तविक उन्नति तभी संभव है, जब हम अपने आसपास रहने वाले जरूरतमंद परिवारों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए आगे आएं। सेवा केवल सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि किसी के जीवन में सम्मान, आत्मविश्वास और नई आशा का संचार करना है। हमारी समिति का संकल्प है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहयोग और सम्मान के साथ सहायता पहुँचाई जाए। आने वाले समय में भी समिति शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं जनकल्याण से जुड़े ऐसे सेवा कार्य निरंतर करती रहेगी। उन्होंने समाज के सभी सक्षम एवं जागरूक नागरिकों से अपील की कि वे भी मानवता की सेवा के इस अभियान से जुड़कर जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करें। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि किसी परिवार की सहायता केवल एक वस्तु देना नहीं होती, बल्कि उसके जीवन में सम्मान, आत्मविश्वास और नई उम्मीद का दीप जलाना भी होता है। जब समाज की सक्षम शक्ति जरूरतमंद हाथों का सहारा बनती है, तभी वास्तविक सामाजिक परिवर्तन की शुरुआत होती है। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने समिति द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया। कार्यक्रम में समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई तथा वितरण व्यवस्था को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति जी का पूरा जीवन जनसेवा और गरीबों की मदद का पर्याय रहा है। उनसे प्रेरणा लेकर बेटियों ने सामाजिक संस्था बनाई है।आज हम लोग महिलाओं की जरूरत की चीज इंडक्शन चूल्हे वितरित कर रहे हैं। इसके पहले मंत्री जी के जन्म दिन पर 3500इन्डक्शन बांटे गए थे।  गुड्डा देवी ,समाजसेवी



मंत्री जी जनता से दूर हैं, फिर भी उनका सहयोग और आशीर्वाद अमेठी की जनता को मिलता रहा है। मंत्री जी की प्रेरणा से ही यह कार्यक्रम हो रहा है।जब तक जीवन है जनता की सेवा के काम से पीछे नहीं हटेंगे। महाराजी प्रजापति ,विधायक, अमेठी