
पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर। नगर पालिका कार्यालय सभागार में आयोजित स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में सफाई कर्मियों को सुरक्षा उपकरण वितरित कर सम्मानित किया गया। नगर पालिका परिषद की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सफाई कर्मियों को बैग, मास्क, सेफ्टी हेलमेट, जूते समेत अन्य आवश्यक सामग्री दी गई, ताकि वे सुरक्षित तरीके से अपना कार्य कर सकें।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका परिषद अध्यक्ष किरण राकेश जायसवाल ने कहा कि सफाई कर्मी शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि हर मौसम में अपनी जिम्मेदारी निभाने वाले सफाई योद्धाओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखना नगर पालिका की प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि बेहतर सुरक्षा उपकरण मिलने से सफाई कर्मियों को कार्य करने में सुविधा होगी और वे अधिक प्रभावी ढंग से अपनी जिम्मेदारियां निभा सकेंगे। नगर पालिका की ओर से यह पहल स्वच्छता कर्मियों के सम्मान और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है।इस दौरान नगर पालिका परिषद कुशीनगर के सभी सभासद, अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य सहकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मौजूद सफाई कर्मियों ने नगर पालिका की इस पहल पर खुशी जताते हुए इसे सराहनीय कदम बताया। आयोजन में “स्वच्छ भारत, स्वच्छ कुशीनगर” का संदेश प्रमुख रूप से दिया गया।