news-details

सफाई कर्मियों की हड़ताल

You can share this post!


पूजा से पहले भाजपा पार्षद सड़क पर उतरे

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब शहर की गलियों और मोहल्लों में साफ दिखाई देने लगा है। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन बंद होने और सड़कों की सफाई न होने से कई वार्डों में कूड़े के ढेर लग गए हैं। हाउस टैक्स वसूली और जोन कार्यालयों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।इसी बीच शुक्रवार को होने वाली बरगदही (वट सावित्री) पूजा को देखते हुए भाजपा पार्षद दल के नेता Naveen Pandit स्वयं कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतर आए। उन्होंने शहर के विभिन्न स्थानों पर बरगद के पेड़ों के आसपास सफाई अभियान चलाया, जहां महिलाएं पूजा करने पहुंचती हैं।नवीन पंडित ने समर्थकों के साथ झाड़ू लगाकर पूजा स्थलों के आसपास फैली गंदगी हटवाई, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस दौरान कई भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।हड़ताल के चलते नगर निगम के प्रशासनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। कर्मचारी सफाई कार्य के साथ-साथ कार्यालयी कामकाज का भी बहिष्कार कर रहे हैं, जिससे आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।भाजपा नेता नवीन पंडित ने हड़ताली कर्मचारियों से अपील की कि अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करना उनका अधिकार है, लेकिन त्योहारों और शहर की आस्था का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कम से कम पूजा स्थलों पर सफाई व्यवस्था बनाए रखी जाए।वहीं लगातार बढ़ती गंदगी के कारण बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। लोग घरों का कूड़ा सड़क किनारे फेंकने को मजबूर हैं। फिलहाल नगर निगम और कर्मचारी यूनियन के बीच समाधान को लेकर नजरें टिकी हुई हैं।