news-details

सभी पोलिंग बूथों पर नहीं आयोजित हुए मन की बात कार्यक्रम

You can share this post!

 

 पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से दिए गए सांगठनिक दिशा निर्देशों के अनुपालन के मामले में पार्टी संगठन के लोग गंभीर नहीं है। रविवार को सभी पोलिंग बूथों पर मन की बात कार्यक्रम नहीं हुए। भाजपा से टिकट मांगने वाले अधिकांश दावेदार इन कार्यक्रमों से दूर रहे। भाजपा में टिकट मांगने वाले नेताओं की लम्बी लिस्ट है। सभी दावेदार अपने अपने तरीके से जनता के बीच में जनसम्पर्क में लगे हुए हैं किन्तु प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से दिए गए कार्यक्रमों की तरफ इन नेताओं का कोई ध्यान नहीं है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को जिले के सभी पोलिंग बूथों पर मन की बात कार्यक्रम नहीं हुए। श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस भी हर जगह नहीं मनाया गया।रविवार को भी भाजपा समर्थकों के बीच प्रदेश कार्यकारिणी में अमेठी और सुल्तानपुर जिले से किसी भी कार्यकर्ता/पदाधिकारी/नेता को शामिल न किए जाने की जोरदार चर्चा रही।