
पारदर्शी विकास न्यूज़ बल्दीराय। इस्लामी नववर्ष 1448 हिजरी और माह-ए-मोहर्रम की आमद पर सधराभारी नहर पुल के पास सबील-ए-हुसैनी का आयोजन किया गया। इस दौरान राहगीरों और क्षेत्रवासियों को ठंडा शरबत वितरित कर हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) और शोहदाए कर्बला की कुर्बानियों को याद किया गया। आयोजकों ने मोहर्रम के संदेश—सब्र, इंसाफ, भाईचारे और इंसानियत—को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और समाजसेवियों ने सहयोग किया। अंत में मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए दुआ की गई।