news-details

सियासी बदलाव, सिद्धारमैया इस्तीफे की चर्चा तेज

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे की अटकलें तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने बेंगलुरु स्थित अपने आवास पर मंत्रियों के साथ अहम ब्रेकफास्ट बैठक की, जिसमें सरकार के भविष्य और नेतृत्व परिवर्तन पर चर्चा हुई। बैठक में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी मौजूद रहे। इसी दौरान राजनीतिक हलकों में यह चर्चा जोर पकड़ गई कि कांग्रेस नेतृत्व ने डीके शिवकुमार को अगले मुख्यमंत्री के रूप में चुनने पर सहमति बना ली है।सूत्रों के अनुसार सिद्धारमैया जल्द ही राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। हालांकि राज्यपाल के बाहर होने के कारण इस्तीफा राजभवन के अधिकारियों को भी दिया जा सकता है। नियमों के अनुसार इस्तीफा स्वीकार होने तक मौजूदा मुख्यमंत्री ही पद पर बने रहते हैं।कांग्रेस के भीतर लंबे समय से चल रही खींचतान और रोटेशनल सीएम फॉर्मूले को लेकर यह बड़ा फैसला माना जा रहा है। संभावित बदलाव के साथ मंत्रिमंडल में भी बड़ा फेरबदल होने की चर्चा है, जिसमें कई नए चेहरों को मौका मिल सकता है।