news-details

स्वयंसेवकों ने छत्रपति शिवाजी महाराज को किया नमन

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदाशनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तुलसी शाखा, बांदा में हिन्दवी स्वराज्य स्थापना दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शाखा के स्वयंसेवक भाइयों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण करते हुए उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा कार्यवाह डा. जे.पी. अवस्थी ने की। इस अवसर पर जिला व्यवस्था प्रमुख शशिकांत ने स्वयंसेवकों को पाथेय प्रदान करते हुए हिन्दवी स्वराज्य की स्थापना, राष्ट्र निर्माण में छत्रपति शिवाजी महाराज के योगदान तथा उनके आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन साहस, राष्ट्रभक्ति, संगठन और स्वाभिमान की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम का संचालन तुलसी शाखा के मुख्य शिक्षक रामपाल प्रजापति ने किया। अंत में उपस्थित स्वयंसेवकों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों का अनुसरण करते हुए राष्ट्रसेवा और समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।