
पारदर्शी विकास न्यूज़ भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित परमानंद की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान को याद किया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. भवानीदीन ने कहा कि पंडित परमानंद देशभक्ति और त्याग के प्रतीक थे। उन्होंने स्वदेशी आंदोलन से लेकर भारत छोड़ो आंदोलन तक आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गदर पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल पंडित परमानंद ने देश की स्वतंत्रता के लिए लंबा संघर्ष किया और वर्षों तक कारावास भी झेला।उन्होंने बताया कि पंडित परमानंद का जन्म 6 जून 1892 को हमीरपुर जनपद के सिक्रौंधा गांव में हुआ था। स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।कार्यक्रम में अशोक अवस्थी, प्रेम, सागर, प्रिंस, महावीर प्रजापति, रामनारायण सोनकर, राहुल, पंकज सिंह, सतेंद्र, अजय गुप्ता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।