
पादर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस रविवार को सभी स्कूलों में योगाभ्यास के आयोजन हुए।कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम में आयोजित कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार भी शामिल हुए। उन्होंने बच्चों के साथ योगासन और प्राणायाम किया और शिक्षकों को स्कूल में नियमित रूप से योग कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए। खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योगासन और प्राणायाम जरूरी है। संकुल शिक्षक देवांशु सिंह ने कहा कि योगासन और प्राणायाम शरीर,मन और आत्मा के संतुलित विकास के लिए अत्यन्त लाभकारी है।इं प्र अ संजीव कुमार ने कहा कि योगासन और प्राणायाम का नियमित अभ्यास व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से शांत और भावनात्मक रूप से संतुलित बनाता है। विजय प्रताप यादव, सन्ध्या गुप्ता, लालती देवी, स्नेहा शुक्ल, प्रतिभा ओझा,रिपु मौर्य, निर्मला, सीता, बलवीर,धनपती आदि मौजूद रहे।