news-details

सीवर समस्या पर विधायक सख्त

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। जानकीपुरम, फैजुल्लागंज, जोन-3 और जोन-6 क्षेत्रों में सीवर चोक व ओवरफ्लो की समस्या को लेकर विधायक डॉ. नीरज बोरा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। सोमवार को पुरनिया स्थित कार्यालय में जल निगम, जल कल विभाग और सुएज इंडिया के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में विधायक ने सीवर व्यवस्था की खराब स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जनता को जलभराव और गंदे पानी की समस्या से जल्द राहत मिलनी चाहिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों को निर्देश दिए कि प्रभावित वार्डों में सीवर चोक, ओवरफ्लो और मैनहोल से जुड़ी समस्याओं का 10 दिनों के भीतर स्थायी समाधान किया जाए।डॉ. नीरज बोरा ने चेतावनी दी कि तय समय सीमा में काम पूरा नहीं हुआ या लापरवाही मिली तो संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जल निगम, जल कल और सुएज इंडिया को बेहतर तालमेल के साथ काम करने के निर्देश दिए।विधायक ने कहा कि सीवर की समस्याओं से लोगों को परेशानी के साथ ही संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है। जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में विभागों के कई अधिकारी मौजूद रहे।