news-details

स्वरूपनगर के एनर्जी स्टोर में छापा

You can share this post!


PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर। स्वरूप नगर स्थित चर्चित एनर्जी स्टोर में खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर निरीक्षण किया। जांच के दौरान स्टोर में साफ-सफाई की स्थिति खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। टीम ने कई घंटे तक स्टोर में मौजूद खाद्य सामग्री, किचन एरिया और स्टोरेज की बारीकी से जांच की।
निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को साफ-सफाई में गंभीर कमियां मिलीं। इस पर स्टोर को इंप्रूवमेंट नोटिस जारी करने की संस्तुति की गई। साथ ही खाद्य तेल और अन्य उत्पादों की शुद्धता पर संदेह होने पर उनके सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं। बताते चलें कि एनर्जी स्टोर में वेज व नानवेज दोनों उत्पाद मिलते हैं।बताया जा रहा है कि बीते कई दिनों से ग्राहकों की ओर से यहां मिलने वाले खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें सामने आ रही थीं। इसी के बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए निरीक्षण किया।स्वरूप नगर जैसे पॉश इलाके में स्थित इस फेमस नॉनवेज स्टोर में गड़बड़ी मिलने की खबर फैलते ही क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई। अब लैब रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।