news-details

स्वच्छता और आवास योजनाओं की समीक्षा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो  कुशीनगर। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) तथा अन्नपूर्णा भवन निर्माण कार्यों की प्रगति को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में जनपद में संचालित स्वच्छता अभियानों, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक मुक्त अभियान तथा ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता मानकों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा कूड़ा निस्तारण, व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालयों के निर्माण एवं उनके रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए।उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने के लिए आम नागरिकों की भागीदारी बढ़ाना आवश्यक है। इसके लिए विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई की व्यवस्था को और मजबूत करने तथा जनजागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।समीक्षा बैठक में व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालयों की प्रगति, रेट्रोफिटिंग कार्य, डिजिटल लाइब्रेरी स्थापना, जन योजना अभियान और 100 तालाबों की सफाई सहित विभिन्न विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों एवं ग्राम प्रधानों से प्रगति रिपोर्ट लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।अन्नपूर्णा भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि जनपद में अब तक 66 अन्नपूर्णा भवन पूर्ण हो चुके हैं। सीडीओ ने शेष निर्माण कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने तथा विकासखंडवार नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।विवादित भूमि से जुड़े मामलों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने उपजिलाधिकारियों और तहसीलदारों को पत्रावली प्रस्तुत कर भूमि आवंटन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने का निर्देश दिया।