news-details

संविधान की भावना पर काम करती है बसपा: राजेश गौतम

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बाराबंकी। जैदपुर विधानसभा के बोजा गांव में बुधवार को बहुजन समाज पार्टी की बूथ समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मंडल प्रभारी राजेश गौतम और जिलाध्यक्ष तुलसी प्रसाद ने बूथ कमेटियों का पुनर्गठन कर कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए। राजेश गौतम ने कहा कि बसपा संविधान की व्यवस्थाओं के अनुरूप कार्य करने वाली पार्टी है। वहीं तुलसी प्रसाद ने दावा किया कि मायावती सरकार ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सर्वसमाज के हित में काम किया। बैठक का संचालन राम सजीवन एडवोकेट ने किया। इस दौरान आसिफ खान, गुरु प्रसाद एडवोकेट सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।