
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। संविधान हत्या दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर ने लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में विशेष अभियान चलाया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों के घर पहुंचकर उनका सम्मान किया तथा उनके योगदान को नमन किया। भाजपा कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के तहत 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया गया। इस दौरान लोकतंत्र सेनानियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने फजलगंज फैक्ट्री एरिया निवासी लोकतंत्र सेनानी कुंज बिहारी गुप्ता के आवास पर पहुंचकर उनका सम्मान किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने नसीमाबाद, गुमटी नंबर-5 निवासी लोकतंत्र सेनानी अरुण गुप्ता का सम्मान किया।इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का ऐसा दौर था, जब नागरिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर व्यापक प्रतिबंध लगाए गए थे। लोकतंत्र सेनानियों का संघर्ष लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का प्रतीक है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।कार्यक्रम के तहत कानपुर उत्तर जिले में निवासरत लोकतंत्र सेनानियों के घर-घर पहुंचकर सम्मान करने का अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
25 जून 1975 का आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय था। लोकतंत्र सेनानियों ने अपने संघर्ष और त्याग से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। संविधान हत्या दिवस पर हम सभी सेनानियों को नमन करते हैं और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प दोहराते हैं।" – अनिल दीक्षित, जिला अध्यक्ष, भाजपा कानपुर उत्तर