news-details

स्वास्थ्य केंद्रों में वर्षों से जमे अधीक्षकों पर उठे सवाल

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर जनपद के खड्डा क्षेत्र स्थित विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पिछले 4 से 5 वर्षों से तैनात अधीक्षकों को लेकर अब स्थानीय स्तर पर सवाल उठने लगे हैं। सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आरोप है कि लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे रहने के कारण स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता और कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ अधीक्षक “अंगद के पैर” की तरह वर्षों से एक ही कुर्सी पर जमे हुए हैं, जबकि शासन की स्थानांतरण नीति के अनुसार अधिकारियों और कर्मचारियों का समय-समय पर तबादला किया जाना चाहिए। जनपद के कई स्वास्थ्य केंद्रों में लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनाती को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले का संज्ञान लेने की मांग की है। उनका कहना है कि स्वास्थ्य विभाग में पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने के लिए लंबे समय से जमे अधिकारियों का स्थानांतरण आवश्यक है।स्थानीय नागरिकों ने शासन स्तर से निष्पक्ष जांच कराकर ऐसे अधिकारियों के तबादले की मांग उठाई है। लोगों का मानना है कि समय पर प्रशासनिक फेरबदल होने से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आएगा और आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।