news-details

सेवा से संकल्प तक... हर बूथ पर मोदी की 25 साल की कहानी

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। अभियान को लेकर सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं से अभियान को महज औपचारिक कार्यक्रम न बनाकर सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों की सक्सेस स्टोरी जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हर बूथ और शक्ति केंद्र पर ऐसी कहानियां मौजूद हैं, जिनसे बदलते उत्तर प्रदेश और भारत की तस्वीर सामने आती है।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को प्रदेश के अस्पतालों में फल वितरण तथा दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण के शिविर लगाए जाएंगे। युवाओं के बीच विशेष संवाद स्थापित करने पर भी जोर दिया गया।स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की पहचान सेवा, संकल्प और परिणाम की राजनीति है। उन्होंने अभियान को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ने का आह्वान किया।प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने बताया कि अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दिया’, ‘सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘सेवा सेतु’ और 25 सेवा कार्य समेत कई कार्यक्रम होंगे। प्रत्येक बूथ तक पहुंचकर लाभार्थियों से संवाद और योजनाओं से वंचित पात्र लोगों को लाभ दिलाने पर विशेष जोर रहेगा।