news-details

सेवा संकल्प अभियान में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। हाटा स्थित श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के सभागार में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि हाटा विधायक मोहन वर्मा ने विजेताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य नागेश्वर पति त्रिपाठी ने की और संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता अजय वर्मा ने किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित अभियान के तहत विद्यालय में भाषण, चित्रकला और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं हुई थीं।भाषण प्रतियोगिता में अभिनन्दन शर्मा प्रथम, प्रियांशी बर्नवाल द्वितीय और यशवंत बर्नवाल तृतीय रहे। चित्रकला में उजाला प्रजापति ने पहला, रोशनी खातून और शीतल शर्मा ने दूसरा तथा इशरा खातून ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रियांशु कुमार प्रथम, अर्चना कुशवाहा द्वितीय और काजल चौहान तृतीय रहीं।विधायक मोहन वर्मा ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं उनकी अभिव्यक्ति क्षमता विकसित करने का अवसर देती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों से वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प में योगदान देने का आह्वान किया।प्रधानाचार्य नागेश्वर पति त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में धर्मेन्द्र त्रिपाठी, गोविन्द वर्मा, आनन्द कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।