
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। भाजपा कानपुर दक्षिण जिला कार्यालय में मंगलवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई। जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभियान के तहत आयोजित होने वाले 13 कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। कानपुर दक्षिण में अभियान के तहत कुल 13 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों, संयोजकों और सह-संयोजकों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री शंकर लाल लोधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना अभियान का उद्देश्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभी कार्यक्रमों को व्यापक भागीदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन राष्ट्र सेवा और गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित रहा है। बैठक में विजय रतन तोमर, भुवन प्रकाश गुप्ता, रघुनंदन भदौरिया, गणेश शुक्ला, जसविंदर सिंह, अर्जुन बेरिया, जितेन सचान, प्रवीण गुप्ता समेत पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।