
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। भाजपा नेता और पूर्व प्रमुख अमरेन्द्र सिंह पिंटू ने रविवार को अपना जन्मदिन सेवा और सद्भाव दिवस के रूप में मनाया। जनसंपर्क कार्यालय पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पंचायत प्रतिनिधियों और समर्थकों ने पहुंचकर उन्हें मालाएं पहनाईं और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।समर्थकों से मुलाकात के बाद अमरेन्द्र सिंह पिंटू गौरीगंज स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने बुजुर्गों को भोजन कराया और स्वयं भी उनके साथ भोजन किया। इस दौरान वृद्धजनों को अंगवस्त्र भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।जन्मदिन के अवसर पर ब्राह्मणों का आशीर्वाद लेने के बाद विजय पाल उपाध्याय और अश्विनी सिंह सहित समर्थकों ने उन्हें लड्डू खिलाकर बधाई दी। बड़ी संख्या में लोगों ने मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।समर्थकों से मिले स्नेह और सम्मान से अभिभूत अमरेन्द्र सिंह पिंटू ने कहा कि अमेठी का जनमानस ही उनका वास्तविक परिवार है। उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता और बुजुर्गों का आशीर्वाद उनकी ताकत है। उनकी कामना है कि जीवनभर समाज के हर वर्ग की सेवा और समर्पण का व्रत निभाते रहें और उनके भीतर कभी अहंकार की भावना न आए। कार्यक्रम में अनिल पांडेय, अनिल सिंह और परशुराम सरोज सहित कई लोग मौजूद रहे।